रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी और जवाईबांध स्टेशनों पर दो रेल सेवाओं को प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव अगले आदेशों तक जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरु रेलसेवा 14 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 08:42 बजे पहुंचेगी और 08:44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 16534, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा 13 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 10:54 बजे आगमन करेगी और 10:56 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा 14 जनवरी 2026 से जवाईबांध स्टेशन पर दोपहर 02:23 बजे पहुंचेगी और 02:25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा 15 जनवरी 2026 से जवाईबांध स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे आगमन करेगी और 10:07 बजे रवाना होगी।


