अधीक्षण अभियंता ने रिश्वत में लिया 84 हजार का आईफोन:ठेकेदार के बिल पास करने के बदले में ली घूस, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

झालावाड़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद गोयल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसे 84 हजार रुपए का एप्पल आईफोन मोबाइल फोन लेते हुए पकड़ा है।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर झालावाड़ चौकी की टीम ने यह कार्रवाई की। गोयल को परिवादी से रिश्वत के तौर पर यह मोबाइल फोन लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ चौकी को 5 जनवरी को परिवादी रामचंद्र ठेकेदार ने शिकायत दी थी। परिवादी झालावाड़ खंड में पीएचईडी के लिए हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज मरम्मत और लैंड संपर्क का कार्य करता है। पहले भी ले चुका था 25 हजार
एसीबी की एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी रामचंद्र ठेकेदार ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी गोयल ने पहले रजिस्ट्रेशन के एवज में उससे 25 हजार रुपए लिए थे। अगस्त महीने से ही गोयल एक आईफोन मोबाइल की मांग कर रहा था। आईफोन प्रो 16 या 17 मोबाइल मांग रहा था
परिवादी रामचंद्र ठेकेदार ने बताया कि गोयल उसके बकाया बिल पास करने और आगे परेशान न करने के एवज में आईफोन 16 प्रो मोबाइल की मांग कर रहा था, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए है।
पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने 7 जनवरी को रिश्वत की मांग का गोपनीय सत्यापन कराया। जिसमे आरोपी द्वारा आईफोन प्रो 16 या 17 मोबाइल की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख हजार रुपए है।
इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर 9 जनवरी को आरोपी को आईफोन एक्सआर लेते हुए रंगेहाथों दबोचा। पूछताछ और​​​​​​​ आवास की तलाशी की कार्रवाई जारी
यह कार्रवाई एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा के सुपरवीजन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में की गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं आवास की तलाशी की कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *