रतलाम में शुक्रवार को मौसम खुला। कोहरे का असर बहुत कम रहा। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम साफ होने के कारण पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। जबकि रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे का असर भले ही कम हो गया है। लेकिन ठंड का असर बरकरार है। सूरज निकलने के पहले हल्का कोहरा बना हुआ है। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सूरज भी निकल आया। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। स्कूल के टाइमिंग भी बदलाव के कारण छोटे बच्चों को भी राहत है। बुधवार को दिन का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि गुरुवार को 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं दो दिन से रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हल्की शीत लहर के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। जनवरी में तेज ठंड का यह कारण मौसम विभाग के अनुसार, जिस तरह मानसून के चार महीने (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं और इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है, ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं। इसलिए टेम्प्रेचर में अच्छी-खासी गिरावट आती है। सर्द हवाएं भी चलती हैं। पिछले 10 साल के आंकड़े यही ट्रेंड बताते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से जनवरी में मावठा भी गिरता है। पिछले साल कई जिलों में बारिश हुई थी। इस बार साल के पहले ही दिन बादल भी छाए रहे। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है)


