आंखों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूसरे शहर:मऊगंज में अत्याधुनिक EYE ऑपरेशन थिएटर, अगले 10 दिन में शुरू होगा डायलिसिस

मऊगंज से आंखों के ऑपरेशन के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना होगा। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक आई ऑपरेशन थिएटर (Eye OT) का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार जैन ने किया। इस मौके पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि पिछली बार जब वे मऊगंज अस्पताल आए थे, तब ऑपरेशन थिएटर तैयार था, लेकिन कुछ आवश्यक उपकरणों की कमी थी। लगातार निरीक्षण और प्रयासों के बाद जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिसके बाद आई ओटी को विधिवत शुरू किया गया है। कलेक्टर जैन ने कहा कि 40 वर्ष की आयु के बाद आंखों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। करीब 50 प्रतिशत लोगों को चश्मे या ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में मऊगंज में आई ओटी का शुरू होना जिलेवासियों के लिए बड़ी राहत है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि यह ऑपरेशन थिएटर नियमित रूप से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही 200 बेड की नई अस्पताल बिल्डिंग भी चालू हो जाएगी। इसके अतिरिक्त सोनोग्राफी सेवा पहले से उपलब्ध है। सीएसआर मद से प्राप्त दो डायलिसिस मशीनें अगले 10 दिनों में शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया, एसडीएम राजेश मेहता, बीएमओ डॉ. प्रदुम्न शुक्ला, आई सर्जन लक्ष्मण प्रसाद पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *