मोटर चलाने खेत पर गए युवक को करंट लगा, मौत:गुना में पत्नी नौ माह की गर्भवती; दो बच्चे पहले से हैं

गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने खेत पर मोटर चलाने गया था। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक युवक की पत्नी गर्भवती है और जल्द ही डिलीवरी होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से जंजाल चौकी इलाके के रघुपुर गांव का रहने वाला बंकट सिंह उम्र 25 भील वर्तमान में पालिका बाजार में रहता है। वहीं पर उसकी जमीन है, जिस पर खेती कर वो अपने अपरिवर का पालन पोषण करता था। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे वह अपनी जमीन पर मोटर चलाने गया था। उसी समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे अस्पतालेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई पवन भील ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे, तो वो मृत अवस्था में ही मिला। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी वर्तमान में गर्भवती है और नौवां महीना चल रहा है। उसकी भी कभी भी डिलीवरी हो सकती है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *