भिलाई के BEC प्लांट में मजदूर की मौत:हाइड्रा मशीन की चपेट में आया युवक, परिजनों ने की मुआवजने की मांग

भिलाई के हाथखोज क्षेत्र स्थित भिलाई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (बीईसी) प्लांट में शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। जिसमें प्लांट में कार्यरत 24 वर्षीय मजदूर उदित मांझी की हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना भिलाई- 3 थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बीईसी परिसर में काम के दौरान हुई। हाइड्रा वाहन अचानक असंतुलित हो गया और मजदूर उदित मांझी के पैर के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल उदित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहले कंपनी परिसर और फिर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का भारी जमावड़ा लग गया। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। उदित के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी पैरालिसिस की मरीज हैं और उदित ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ है। कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *