जालंधर में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह और गर्व के साथ किया गया। इस समारोह में शिक्षा, राजनीति और प्रशासन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के आगमन से हुई, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। यूके की पूर्व प्रधानमंत्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस भी थी मौजूद इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती देते हुए यूनाइटेड किंगडम (यूके) की पूर्व प्रधानमंत्री मैरी एलिजाबेथ ट्रस भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में वैश्विक शिक्षा और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया, एलपीयू के चांसलर व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल तथा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल भी मंच पर आसीन रहे।
हजारों छात्रों को बाटा गया डिग्री यह दीक्षांत समारोह विशेष रूप से शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा जिन्होंने अपनी डिग्री पूरी की है। इसमें न केवल कैंपस में पढ़ने वाले नियमित छात्र शामिल थे, बल्कि ऑनलाइन और डिस्टेंस मोड के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को भी समान रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘गोल्ड मेडल’ से नवाजा गया।


