लुधियाना में मनरेगा बदलाव के खिलाफ कांग्रेस की रैली:राजा वडिंग बोले योजना बंद हुई तो बिगड़ जाएगी देश की हालत

लुधियाना के साहनेवाल में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में समराला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रभारी रूपिंदर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में बुधवार को विशाल रैली निकाली गई जिसमें पंजाब भर से हजारों मनरेगा मजदूर पहुंचे। बघेल बोले—केंद्र ने 90% से 60% कर दी फंडिंग रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मनरेगा शुरू करने का श्रेय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जाता है।उन्होंने कहा कि पहले योजना में 90% राशि केंद्र और 10% राज्य देता था लेकिन अब केंद्र सरकार अपनी हिस्सेदारी कम करके सिर्फ 60% कर रही है। यह साफ संकेत है कि केंद्र सरकार मनरेगा चलाना ही नहीं चाहती। पहले फैसले गांव के लोग लेते थे अब सब कुछ दिल्ली से तय होगा जैसे यह किसी तरह की खैरात हो। बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने धान गेहूं के दाम बढ़ाकर किसानों मजदूरों को मजबूत किया जिससे अर्थव्यवस्था को सहारा मिला।अब केंद्र का ध्यान सिर्फ अडानी कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाने पर है। जल्द ही जनता समझ जाएगी कि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। राजा वडिंग बोले—कोरोना में मनरेगा बना सहारा,अब इसे खत्म करने की कोशिश पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कोरोना काल में मनरेगा गरीब परिवारों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। आज केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इसे कमजोर कर रही हैं। मनरेगा बंद हुई तो देश की हालत और बिगड़ जाएगी। बजट पर रोक लगाई गई—सांसद अमर सिंह सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि पहले मजदूरों की संख्या बढ़ने पर बजट भी बढ़ जाता था लेकिन अब केंद्र सरकार ने यह अधिकार भी खत्म कर दिया है। मोदी सरकार ने मनरेगा बजट को घटाकर 60% कर दिया है। कांग्रेस इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी और संघर्ष घर-घर तक ले जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *