फाजिल्का में AAP महिला नेता पूजा लूथरा पार्टी से सस्पेंड:पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, बोलीं-व्यापारियों की हड़ताल में शामिल हुई, भुगतना पड़ा खामियाजा

फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की महिला नेता पूजा लूथरा सचदेवा को पार्टी की मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे है।जिसके बाद फाजिल्का की सियासत गरमा गई है। सस्पेंड होने के बाद पूजा लूथरा सचदेवा का बयान सामने आया है। जिनका कहना है कि उन्होंने कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की। हालांकि कल व्यापारियों द्वारा फाजिल्का शहर को बंद करवाया गया और हड़ताल की गई। चोरियों के खिलाफ व्यापारी परेशान थे, इस हड़ताल में वह शामिल हुई थी। जिसके बाद उन्हें बिना बताए सस्पेंड कर दिया गया। पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि 2021 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। इससे पहले वह निजी स्कूल में टीचर थी, उन्हें अपनी की नौकरी छोड़नी पड़ी। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने वार्ड नंबर 21 से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया, दिन रात मेहनत की। पार्टी की मेंबरशिप से किया सस्पेंड उन्होंने बताया कि पंजाब ही नहीं दूसरे राज्यों में भी चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए खूब मेहनत की। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें मान सम्मान दिया और फाजिल्का से आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला अध्यक्ष बनाया। पूजा लूथरा सचदेवा का आरोप है कि अब कुछ समय पहले उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद आम कार्यकर्ता के रूप में वह काम कर रही थी। लूथरा ने कहा कि आज अचानक उन्हें एक पत्र मिला, जिसमें पता चला कि उन्हें पार्टी की मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया है। पूजा लूथरा सचदेवा का आरोप है कि वह कल फाजिल्का में व्यापारियों द्वारा किए गए शहर बंद के दौरान धरने प्रदर्शन में शामिल हुई थी। क्योंकि व्यापारी वर्ग शहर में हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान था और उनके द्वारा आधे दिन का शहर बंद का ऐलान किया गया था। इसके बाद आज उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। पूजा लूथरा सचदेवा का कहना कि पार्टी द्वारा बिन बताए यह कदम उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *