शराब पिलाने की मांग पर बस स्टाफ पर हमला:पेंड्रा में वैष्णवी बस के हेल्पर से की गई मारपीट, घटना CCTV में कैद

पेंड्रा क्षेत्र में एक होटल के बाहर वैष्णवी बस के स्टाफ ने रामदूत बस के हेल्पर पर हमला किया। शराब पिलाने की मांग को लेकर हुई इस मारपीट में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बीती रात की है, जब दुर्ग से अयोध्या जा रही रामदूत बस (UP42 DT 8976) के हेल्पर दिलीप कुमार तिवारी एक ढाबे पर भोजन कर रहे थे। वहीं खड़ी वैष्णवी बस (MP09 AJ 7239) के हेल्पर मिश्रा ने दिलीप को बुलाया। ड्राइवर पिंटू सिंह और स्टाफ प्रशांत ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर पीटा दिलीप के इनकार करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वे दिलीप को बस में घसीटकर ले गए और लात-घूंसे मारे, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा और शरीर पर कई चोटें आईं। ढाबा मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों ने बीच-बचाव कर दिलीप को बचाया। हमले के बाद आरोपी पेंड्रा की ओर भाग गए। उन्होंने दिलीप को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। घटना का वीडियो भी उपलब्ध है और कई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद हैं। पीड़ित दिलीप कुमार तिवारी ने थाना पेंड्रा में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *