राज्य में शीतलहर का कहर:मैक्लुस्कीगंज का तापमान -2 व खूंटी में 1.5 डिग्री पहुंचा, रांची-खूंटी में यलो अलर्ट

बोकारो में सबसे ज्यादा 6.5 डिग्री की गिरावट
रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी जिले में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। बोकारो में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद डालटनगंज में 5.6 डिग्री और चाईबासा में 5.5 डिग्री की गिरावट रही। शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी देवघर जिले में 700 मीटर रिकॉर्ड की गई। राज्य के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पिछले एक सप्ताह से जारी बर्फबारी के कारण वहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंडी हवाओं का असर अब झारखंड में भी साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार सुबह के लिए कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सात जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा भी देखने को मिला। आगे क्या: 13 जनवरी से फिर गिरेगा पारा
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *