भामसं झारखंड की कार्यकारिणी बैठक आज से

गढ़वा | भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 10 एवं 11 जनवरी को संपन्न होगी। जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा करना तथा उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। बैठक में असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार की स्थिति तथा मजदूर हितों की रक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा मजदूरों को संगठित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसकी जानकारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष जय शंकर मेहता ने एक प्रेसवार्ता में दी। प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, सदस्य नंदलाल मेहता आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *