दोपहर में खिली धूप, फिर भी कोल्ड वेव से कांपा शहर

भास्कर न्यूज | लुधियाना| बर्फीली हवा की मार से पूरा शहर शुक्रवार को भी त्रस्त दिखा। सुबह 11 बजे तक शहर पहाड़ों से आ रही कोल्ड वेव से परेशान रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का औसत पारा 2 डिग्री बढ़ने के बावजूद पूरा दिन शहरवासी कंपकपाते रहे। 14 डिग्री अधिकतम तापमान के बावजूद अभी भी शहर का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे चल रहा है। हालांकि रात के पारे में 0.6 डिग्री की कमी ने सर्दी के जलवे को बरकरार रखा है। शुक्रवार को भी दिन में हल्की धूप निकलने पर लोगों को मामूली राहत मिली। लेकिन धूप के बीच भी शीतलहर की गलन महसूस हो रही थी। लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते दिखे। भास्कर एक्सपर्ट चेतावनी: कोल्ड डे के आसार, लापरवाही न बरतें… मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक खुले इलाकों में घनी धुंध का दौर जारी रहेगा। 16 जनवरी तक लोगों को घनी धुंध से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि बादल छाएंगे लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम ड्राई रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज कई जगह पर कोल्ड डे हो सकता है इसलिए सर्दी से बचाव रखें। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। पीएयू की तस्वीर। सुरेंद्र पॉल, डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *