श्रीगंगानगर| जयपुर के मशहूर गठिया रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत के सिंह 10 जनवरी को श्रीगंगानगर में गुप्ता नर्सिंग होम में सुबह 8:30 से 4:30 बजे तक व 11 जनवरी को हनुमानगढ़ में रिलायबल डायग्नोस्टिक सेंटर हनुमानगढ़ टाउन में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इसमें सभी प्रकार के गठिया के रोगों, हड्डियों एवं जोड़ों का दर्द, त्वचा पर घेरे पड़ना, आंखों तथा मुंह में सूखापन, पीठ तथा गर्दन का दर्द, हाथों का नीला या सफेद होने की समस्या का इलाज किया जाएगा।


