विशेष योग्यजनों को मिलेगी निशुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर, आवेदन 15 तक

श्रीगंगानगर| राज्य सरकार एवं निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान जयपुर द्वारा बजट घोषणा के अंतर्गत विशेष योग्यजनों को बेहतर सुविधा एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मांसपेशीय दुर्विकास से पीड़ित पात्र विशेष योग्यजनों को इलेक्ट्रिकल पावर व्हील चेयर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पीला अथवा नीला दिव्यांग प्रमाण पत्र धारक मांसपेशीय दुर्विकास से पीड़ित विशेष योग्यजनों हेतु 15 जनवरी 2206 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन पीपीओ की स्वप्रमाणित प्रति, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति एवं नवीन फोटो भी आवश्यक होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मांसपेशीय दुर्विकास के ग्रसित विशेष योग्यजन अथवा उनके अभिभावक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित 15 जनवरी तक कार्यालय उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्रीगंगानगर में आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *