श्रीगंगानगर| सुखाड़िया सर्किल स्थित भारती कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष छह-दिवसीय शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक भ्रमण का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गीता भारद्वाज ने बताया कि भ्रमण की शुरुआत ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग से हुई। इसके बाद हल्दीघाटी एवं प्रताप म्यूजियम का अवलोकन किया। नाथद्वारा में श्री नाथ जी के दर्शन किए तथा चित्तौड़गढ़ में सेठ सांवरिया जी मंदिर में शीश नवाया। झीलों की नगरी उदयपुर में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। वहीं , चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थित विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, मीरा मंदिर आदि का भ्रमण किया।


