श्रीगंगानगर| सूरतगढ़ रोड स्थित डीसीबी बैंक की ओर से श्रीगंगानगर में स्थापित ब्रांच की बारहवीं वर्षगांठ गत दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस आयोजन में शहर व आसपास के गांवों से दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। आगंतुकों ने बैंक के शाखा प्रबंधक अरविन्द जालान व कर्मचारियों के कार्य व व्यवहार की प्रशंसा की। हरियाणा एवं राजस्थान के क्षेत्रीय प्रमुख आशीष बंसल व क्लस्टर ब्रांच हेड रितिश कुमार भी मौजूद रहे।


