निमरानी| खलबुजुर्ग स्थित राम मंदिर घाट पर नर्मदा में मिल रहे दूषित पानी की शिकायतों को लेकर पीएचई विभाग की टीम शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची। इस दौरान नालियों का गंदा पानी घाट क्षेत्र में रखी पानी की मोटर के पास से बहते हुए सीधे नर्मदा नदी में गिरता पाया गया। इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। जांच के समय जनपद सीईओ रीना कराड़ भी पीएचई टीम के साथ मौजूद रहीं। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने दूषित पानी की तत्काल दिशा परिवर्तन करने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पूर्व में बनी पानी की टंकी का निरीक्षण भी किया।


