निमरानी| एबी रोड स्थित मराल कंपनी के बाहर रोड किनारे बनी पार्किंग से एक कर्मचारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी मंगलसिंह तंवर ने बाइक (एमपी10एमबी-9415) कंपनी के बाहर खड़ी की थी। शिफ्ट समाप्त कर रात करीब 11 बजे बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर खलटांका पुलिस चौकी पहुंच सूचना दी। चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने मौका मुआयना किया। इससे पहले अडानी विलमार कंपनी के बाहर से रायसिंह जमरे की बाइक चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से कर्मचारियों में भय है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौकी प्रभारी ने कहा- जांच की जा रही है। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।


