निमंत्रण यात्रा निकाली, कल हिंदू सम्मेलन

खरगोन | सनातन धर्मावलंबियों में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करने और पंच परिवर्तन कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से जिलेभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलनों को लेकर माहौल धर्ममय बना हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दाता हनुमान बस्ती क्षेत्र की 15 कॉलोनियों में भव्य निमंत्रण ध्वज यात्रा निकाली गई। दोपहर 3 बजे कॉलोनीवासी सिद्धिविनायक कुंज परिसर में एकत्रित हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में ध्वज यात्रा शुरू हुई, जो विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल हुईं। महिलाओं ने केसरिया साफा बांधकर भगवा ध्वज लहराए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। आयोजन समिति ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष के रूप में सामाजिक, धार्मिक, बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *