मुरैना। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में 11 एवं 12 जनवरी को आयोजित मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं ईकोसिस्टम अवार्ड 2026 में मुरैना जिले के 21 स्टार्टअप सहभागिता करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली यह समिट नवाचार, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देगी। मुरैना । मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी लोंकेश कुमार ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सूचित किया है कि ग्राम पंचायतों के उप सरपंचों के निर्वाचन के लिए सम्मेलन 16 जनवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। समस्त कार्यवाही पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण की जाएगी।


