मुरैना| जिला न्यायालय परिसर के बार रूम में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन अधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी सिंह सिकरवार सहित सभी पदाधिकारियों को शॉल और माला पहनाकर सम्मान किया। सम्मान करने वालों में उच्च न्यायालय ग्वालियर की अधिवक्ता ऋचा भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भदौरिया, नरेंद्र सिंह सिकरवार, रामचित्र सिंह महाना, बलवीर सिंह परमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


