अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बन रहा अरेरा क्लब टेनिस कोर्ट:भोपाल में एटीपी चैलेंजर की तैयारी, रात में भी खेले जा सकेंगे टेनिस मैच

भोपाल में अब टेनिस के अंतरराष्ट्रीय स्तर के डे-नाइट मैच आयोजित करने की तैयारी है। अरेरा क्लब के टेनिस कोर्ट को एटीपी चैलेंजर टूर के मापदंडों के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इसमें सबसे अहम है टेनिस कोर्ट पर फ्लड लाइट्स की रोशनी यानी लक्स लेवल। खेल से लेकर टीवी ब्रॉडकास्ट तक इस पर निर्भर करता है। अरेरा क्लब में पिछले दिनों आईटीएफ एम-25 हो चुका है। इसमें मैच दिन में हुए थे। इसमें यूएसए, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस समेत 9 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। 750-1000 लक्स की जरूरत आमतौर पर 500-750 लक्स लेवल में प्रोफेशनल टूर्नामेंट हो सकते हैं। एटीपी चैलेंजर के लिए 750-1000 लक्स या अधिक की रोशनी सरफेस पर चाहिए। खिलाड़ियों की आंखों पर सीधी रोशनी नहीं आनी चाहिए। यह लाइट कोर्ट की लंबी साइड (बेसलाइन से आगे) पर ऊंचाई में लगती हैं। क्या है एटीपी चैलेंजर टूर अभी यहां ये सुविधाएं… फ्लड लाइट से नाइट मैच हो सकते हैं। जिम, स्ट्रेचिंग के लिए ग्राउंड, रूम सहित खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधाएं। अब ये तैयारी… एटीपी के लिए स्पेशल लाइट लगाई जाएंगी, ताकि दिन-रात के मैच हो सकें। अगले साल की शुरुआत में काम शुरू होगा। इसके बाद एटीपी की टीम निरीक्षण करेगी। हरी झंडी मिलती है तो 1 लाख डॉलर प्राइज मनी वाले टूर्नामेंट होंगे। आईटीएफ के विशेषज्ञों को देंगे जानकारी अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से लक्स की व्यवस्था के लिए जल्द काम शुरू करेंगे। अभी यहां इंटरनेशनल टूर्नामेंट हुआ था। आईटीएफ के एक्सपर्ट्स को भी इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि जरूरी तैयारी की जा सकें। – मनोज सिंह कुकरेजा, टूर्नामेंट डायरेक्टर, आईटीफ एम-25

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *