युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश का जांजगीर में किया सम्मान

भास्कर न्यूज | जांजगीर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर जिला युवा मोर्चा द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक जोश का माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शारदा चौक, नेताजी चौक और कचहरी चौक में फूल-मालाओं, गगनभेदी नारों और आतिशबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के महामंत्री सोनू यादव, विवेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आकाश सिंह को तलवार और गदा भेंट कर सम्मानित किया, जिसे शौर्य और संगठनात्मक दृढ़ता का प्रतीक बताया गया। इसके बाद जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिला एवं मंडल स्तर के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाना युवा मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री नंदनी, नंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, संदीप साहू, प्रदीप शराफ, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, संतोष थवाईत, धजा राम साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *