अजमेर में शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जयपुर निवासी महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियनगंज निवासी गौरव दाधीच पुत्र हरि नारायण दाधीच ने रिपोर्ट देकर बताया-एसवीएस फिनमार्ट, काका प्लेस भांकरोटा, जयपुर निवासी विनीता श्रीवास्तव और एसवीएस फिनमार्ट के प्राधिकृत अधिकारी सौरव श्रीवास्तव ने 7 दिसम्बर 2023 से 21 सितम्बर 2024 के मध्य शेयर मार्केट में उनके द्वारा निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने की कहकर पहले एक रुपए, फिर 13999, 14000, 23190, 14520 , 15000 , 1000 , 11000 , 400 लेता गया। इस प्रकार कुल 93 हजार 110 रुपए किश्तों में लिए थे। लेकिन उसे निवेश का जब लाभ नहीं मिला तो उसने उन्हें टोका तो वह टालते चले गए। जब उसने शक होने पर अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपियों ने उससे लिए पैसों को निवेश ही नहीं किया है। उसने अपना पैसा वापस मांगा तो वह भी नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:ट्रक छोड़कर भाग गया था आरोपी, 14 गोवंश मृत मिले, पुलिस को थी तलाश नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने करीब 9 माह पुराने गौ तस्करी मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौवंश से भरा ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। उसमें 14 गोवंश मृत मिले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


