जयपुर में मकान मालिक के बेटे के किराएदार युवती से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। किराए लेने के आने पर अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर लात-घूंसों से युवती से मारपीट की। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने मकान मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ASI महेन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- जवाहर सर्किल निवासी 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पिछले काफी समय से किराए पर रह रही है। 12 दिसम्बर की रात वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मकान मालिक का बेटा किराए लेने के बहाने आया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने गेट बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घुसों से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाकर चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने अगले दिन जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।


