18 को कोटा आएंगे लखबीर सिंह लक्खा:वैष्णो देवी ज्योति मंदिर के 42वां स्थापना दिवस पर माता की चौकी सजेगी

वैष्णो देवी ज्योति मंदिर दादाबाड़ी में माता के विग्रह के 42वें स्थापना दिवस पर 18 दिसंबर को माता की चौकी सजाई जाएगी। आयोजक सनमीत सिंह बंटी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात 8 बजे से भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा के द्वारा भजनों की सरिता बहाई जाएगी। कार्यक्रम में कोटा नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश बिरला व विधायक संदीप शर्मा अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। शनिवार को कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन किया गया। माता का होगा विशेष श्रृंगार सनमीत सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस पर मंदिर की विशेष सज्जा के साथ ही प्रतिमा का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। माता का दरबार, जगत माता मंदिर की ओर से सजाया जाएगा। माता की प्रतिमा का श्रृंगार हरप्रीत कौर, प्रभरानी कौर और आशीष शर्मा के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान छोले, हलवे और लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। भगवान को छप्पन भोग सजेगा। जोड़ा घर की सेवा शिरडी साईं सेवा समिति की ओर से की जाएगी। दिल्ली से भी आते माता के भक्त सनमीत सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थापना 18 दिसम्बर 1982 को स्व. जगजीत सिंह भोला के द्वारा स्व. पुत्री ज्योति की याद में की गई थी। प्रारंभ में मंदिर का स्वरूप घरेलु ही था, लेकिन माता के चमत्कारों और श्रद्धालुओं की बढती भीड़ के कारण से भक्तों और परिवारजनों ने मिलकर मंदिर का भव्य स्वरूप दिया। कोटा में जागरण संस्कृति की शुरूआत भी स्व. भोला के द्वारा ही मानी जाती है। माना जाता है कि ज्योति मंदिर में स्थित माता वैष्णो देवी की मूर्ति के दर्शनों से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *