पाली जिला जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया। मामला शाम 4:30 बजे सामने आया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही न्यायिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कैदी राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र भंवरलाल पॉस्को मामले में जेल में बंद था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। कैदी ने जेल के बाथरूम में अपनी जान दी है।। जेल में इस तरह की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गहन न्यायिक जांच की जाएगी। तोलिए से फंदा लगाकर दी जान एएसपी जयसिंह तंवर ने बताया कि कैदी ने बाथरूम में तोलिए का फंदा बनाकर सुसाइड किया। मृतक की उम्र 20 साल थी। इसके खिलाफ जैतारण थाने में साल 2025 में मामला दर्ज हुआ था। मृतक जोधपुर जिले का रहने वाला था। 26 दिसम्बर को इसे पाली जेल लाया गया।


