मंदिर का गेट गिरा…4 दबे, एक की मौत:छतरपुर के नौगांव में निर्माण कार्य के दौरान हादसा; 3 मजदूर घायल

छतरपुर के नौगांव में धौर्रा मंदिर का गेट गिर गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार शाम निर्माण कार्य के दौरान हुआ। मृतक की पहचान राम मिलन पिता गोरेलाल (35) के रूप में हुई है। वह छतरपुर के गंज करारा गांव का रहने वाला था। जानकारी मिलते ही छतरपुर सीएमएचओ आरके गुप्ता और सिविल सर्जन शरद चौरसिया जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज की जानकारी ली। सीएमएचओ गुप्ता ने कहा- कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेश पर मृतक के परिजन को तत्काल 20 हजार रुपए और घायलों के परिवार को 5000 रुपए की सहायता दी गई है। धौर्रा हनुमान मंदिर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है। यहां आसपास के इलाके के लोग दर्शन करने आते हैं। हादसे में ये घायल रेस्क्यू की 4 तस्वीरें… तकनीकी टीम करेगी हादसे की जांच
नौगांव एसडीएम जीएस पटेल ने कहा- हादसा लेंटर की कमी या निर्माण सामग्री की खराब क्वालिटी के कारण हुआ, यह तकनीकी टीम की जांच के बाद स्पष्ट होगा। टीआई बाल्मिक चौबे ने बताया कि मंदिर के गेट का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। एक मजदूर की मौत हो गई है। 3 अस्पताल में भर्ती हैं। जांच कर रहे हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी बोले- निर्माण कार्य का ठेका रमेश विश्वकर्मा के पास था। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कामों की समय-समय पर जांच की जाती है। हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। जो भी अधिकारी-कर्मचारी या ठेकेदार लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उस पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संतोष की कमर में चोट
घायल संतोष अहिरवार की पत्नी रामदेवी अहिरवार ने कहा- निर्माणाधीन तोरण द्वार का काम चल रहा था। इसी दौरान बांस-बल्ली का स्ट्रक्चर टूट गया। करीब 30 फीट की ऊंचाई से सभी मजदूर नीचे गिर गए। मेरे पति की कमर में चोट आई है। ये खबर भी पढ़ें… मकान का छज्जा टूटकर गिरा, रिटायर्ड DSP की मौत देवास के विजयनगर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। सेवानिवृत्त डीएसपी हिम्मत सिंह राणा (82) अपने घर के बाहर गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा सीधे उन पर गिरा और वह मलबे में दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *