क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाई, 15 से 1.90 लाख जुर्माना वसूले

भास्कर न्यूज|कवर्धा जिले में परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। दुर्ग उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड मालवाहन और क्षमता से अधिक सवारी वाहनों की जांच की। इस दौरान कई बसों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाना पाया गया। वहीं कुछ में परमिट की शर्तों का उल्लंघन होना मिला। इस पर 15 गाड़ियों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि चेकिंग अभियान में 5 ओवरलोड मालवाहन पकड़े गए। इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 1,72000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। आरटीओ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को सड़क पर अनुमति देना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों के लिए गंभीर खतरा भी है। परमिट शर्तों के उल्लंघन पर की जा रही है कार्रवाई आरटीओ ने बताया कि जिले में 10 बसें, जो तय क्षमता से अधिक सवारी लेकर चल रही थीं। वहीं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही थीं। इस पर बस संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। इन बसों पर कुल 18,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल जुर्माना राशि 1,90,500 रुपए रही। आरटीओ साहू ने बताया कि बताया कि जिले में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और ओवरलोड वाहनों की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *