सैंपल की रिपोर्ट ओके आने पर ही करेंगे पानी सप्लाय:अस्पतालों में अब भी 11 मरीज गंभीर, नए भी भर्ती हो रहे

भागीरथपुरा में गंदे पानी वितरण से लगातार मौतों के बाद क्षेत्र में टंकी से पानी वितरण रुका है। शुक्रवार को पानी वितरण के लिए टंकी से पूरे नेटवर्क में सप्लाय की टेस्टिंग होना थी, जो नहीं हो सकी। अब इसे शनिवार को करेंगे। गंदे पानी से बीमार हुए 45 लोग अब भी शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 11 गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती को डायरिया के लक्षणों के चलते सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार को सुबह सप्लाय व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। निगमायुक्त का कहना है प्रारंभिक तौर पर क्लोरीन टेस्टिंग सफल रहा है। सैंपल की लैब टेस्ट रिपोर्ट भी दो तीन दिन में आ जाएगी, इसके बाद ही अंतिम रूप से सप्लाय शुरू कर सकेंगे। घटना के बाद नगर निगम टंकी से सप्लाय बंद करके टंकी और पूरे नेटवर्क की क्लीनिंग का काम कर रहा है। टंकी की सफाई का काम पूरा हो गया है। लाइनों को जांचने और साफ करने का काम चल रहा है। मंत्री विजयवर्गीय बोले- डॉक्टर व दवा की व्यवस्था करें दिल्ली व भोपाल से दिशा निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को भागीरथपुरा पहुंचे । अधिकारियों की बैठक लेने के बाद जब उनसे हालात के बारे में पूछा गया तो बोले अभी काम चल रहा है। उन्होंने क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और एडीएम नवजीवन पंवार के साथ क्षेत्र में चल रहे कामों की जानकारी ली। उन्हें लोगों ने बताया, संजीवनी क्लिनिक पर डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं तो वह निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को निर्देशित किया, यहां डॉक्टर व दवाई की पर्याप्त व्यवस्था करें। प्रारंभिक स्थिति में ही मरीज का इलाज करें। नागरिकों से कहा, बीमार होने पर इलाज अधूरा नहीं छोड़ें। अभी ये हैं हाल अब ये करेंगे आज पहले दौरा, फिर होगी बैठक
अपर मुख्य सचिव एवं इंदौर संभाग के प्रभारी अनुपम राजन और अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सुबह 6.30 बजे भागीरथपुरा का दौरा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे बैठक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *