भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट को लेकर ठगी

इंदौर में 18 जनवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकट को लेकर दो युवकों से ठगी होने का मामला सामने आया है। 3 जनवरी को टिकट बिक्री शुरू होते ही महज 5 मिनट में सभी टिकट बिक गए थे, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर स्कैमर टिकट उपलब्ध होने की पोस्ट वायरल कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने सस्ते में टिकट मैच की पोस्ट देखकर उनसे संपर्क किया तो स्कैमर ने उनसे ऑनलाइन पेमेंट करवा लिया। दोनों के खातों से अलग-अलग समय में 9 और 12 हजार रुपए निकल गए। टिकट मांगने पर उनके नंबर ब्लॉक कर दिए गए। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा- मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। सोशल मीडिया पर स्कैमर सक्रिय हैं। उनके झांसे में न आएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *