बियाबानी क्षेत्र में चाइनीज डोर से हार्डवेयर व्यापारी का गला कटा

प्रतिबंधित मांजे से पतंग उड़ाने व हादसे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम धार रोड स्थित बियाबानी से बाइक से घर जा रहे एक व्यापारी का चाइनीज मांजे से गला कट गया। काफी खून बहने लगा। तुरंत आसपास के लोग दौड़े और उसकी मदद की। फिर एक दोस्त ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसे ज्यादा बात करने से मना किया है। जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार शाम को बियाबानी पोस्ट ऑफिस के सामने की है। यहां से जा रहे अम्मार नगर के हुसैन भाई का गला चाइनीज मांजे से कटा है। टांके लगाए हैं। हुसैन भाई की हार्डवेयर की दुकान है। तुरंत केस दर्ज करेंगे छत्रीपुरा टीआई संजीव श्रीवास्तव के अनुसार हमें भी लोगों के माध्यम जानकारी मिली है। हमने इलाके में काफी लोगों से पूछा, लेकिन घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। यदि हमें सूचना मिलेगी तो हम तुरंत केस दर्ज करेंगे। अब हम लगातार सख्ती भी कर रहे हैं। दो की हुई मौत, फिर भी चाइनीज मांजा चलन में शहर में 2025 में दो युवकों की मौत हुई है। इसके बाद भी चाइनीज मांजा चलन में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *