अंबिका एन्क्लेव प्रथम में गिरने की कगार पर हैं खंभे

श्रीगंगानगर। पदमपुर रोड स्थित कॉलोनी अंबिका एन्क्लेव में बिजली के तीन-चार खंभे सड़क की तरफ टेढ़े हो चुके हैं। तारों के वजन से इनका झुकाव बढ़ता जा रहा है और ये गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। जिस जगह पर ये खंभे टेढ़े हो रहे हैं वहीं आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। कॉलोनी वासियों ने विद्युत निगम के पुरानी आबादी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में सूचना भी दे रखी है। फिर भी इन खंभों को बदला नहीं जा रहा। – जसप्रीत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *