छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी के पुल से एक 17 साल का नाबालिग कूद गया है। गुरुवार (8 जनवरी) की सुबह से अंश श्रीवास्तव घर से लापता है। शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल पर उसकी स्कूटी मिली। जिसके बाद से अंदेशा लगाया जा गया कि वह नदी में कूद गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 48 घंटे से लापता युवक की तलाश जारी है, फिलहाल अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अंश के घर से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं।’ जिससे सुसाइड की आंशका जताई जा रही है। बिना कुछ बताए घर से निकला था बताया जा रहा है कि, नाबालिग का नाम अंश श्रीवास्तव (17) है। ये नाबालिग रायगढ़ का रहने वाला है। 15 दिन पहले ही अपनी नानी के घर जगदलपुर आया हुआ था। गुरुवार (8 जनवरी) की सुबह करीब 9 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। तब से लगातार उसकी तलाश जारी है। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर, पुलिस ने पुल पर खड़ी उसकी स्कूटी बरामद की है। इसी से उसके नदी में कूदने की संभावना है। फिलहाल नाबालिग की तलाश जारी है। पुल पर मिली स्कूटी, तलाश जारी लापता होने के अगले दिन शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल पर उसकी स्कूटी मिली। जिसके बाद से अंदेशा लगाया जा गया कि वह नदी में कूद गया है। पुलिस ने SDRF की टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश जारी है। शुक्रवार की शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, तलाश जारी है। परिजनों के लिए लिखा नोट इधर, परिजनों ने पुलिस को अंश का डिजिटल रूप से पैरेंट्स के लिए लिखा एक नोट भी दिया है। जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी, मैं कुछ नहीं कर पाया फेलियर हूं। इसमें आप लोगों की कोई गलती नहीं है। कृपया प्रॉमिस करिए आप लोग रोएंगे नहीं। अयान का ध्यान रखना। मुझे भूल जाना, सॉरी… अंश घर छोड़कर क्यों गया? फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ जारी है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी: बोला-मुझे, माता-पिता, भाई को 4 युवक कर रहे प्रताड़ित, मेरी मौत के लिए यही जिम्मेदार हैं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 4 लड़कों से प्रताड़ित होकर एक युवक ने शनिवार को फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया है, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में बताया कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही 4 युवक हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


