लातेहार | नगर पंचायत लातेहार कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रकाश राम, नगर प्रशासक राजीव रंजन, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जनता दरबार के दौरान कुल लगभग 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से आवास, पेयजल, होल्डिंग टैक्स, शहरी सुविधाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। विधायक प्रकाश राम ने सभी आवेदनों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। इस अवसर पर नागरिक सुविधा एवं शहरी परिवहन मद के अंतर्गत कुल 20 योजनाओं तथा 15वें वित्त आयोग के तहत एक योजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। मौके पर नगर प्रशासक राजीव रंजन, राजकुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, मिशाल चंद्र साहू, अमरजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


