56 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

गढ़वा | रंका रोड स्थित साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्माघर में 56 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। इस शिविर के अंतर्गत सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मा तथा भोजन की भी व्यवस्था की गई। जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के संबंध में साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक लायन तौकीर अहमद ने कहा कि यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आंखों से जुड़ी बीमारियां, विशेषकर मोतियाबिंद, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बड़ी समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से इस तरह के निःशुल्क ऑपरेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकीय टीम में अनुभवी नेत्र सर्जन डॉ ए के सिंह एवं डॉ ए के. तिवारी शामिल थे। इनके साथ नेत्र सहायक शशिकांत, राजन कुमार और अमिषा कुमारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न कराया। ऑपरेशन के बाद मरीजों की नियमित जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां व परामर्श भी दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *