रायसेन में घना कोहरा, टमाटर से भरा वाहन पलटा:सागर से विदिशा जा रहा था वाहन; 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रायसेन में घने कोहरे के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सांची रोड स्थित गोपालपुर के पास हुआ। सागर से विदिशा जा रहा टमाटर से भरा एक लोडिंग वाहन बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। वाहन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। रायसेन जिले में इन दिनों सुबह के समय कोहरे से कुछ राहत है, लेकिन रात में घना कोहरा छाया रहता है। बीती रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और अधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही, शीत लहर का असर भी बढ़ेगा और अगले तीन दिनों तक ठंड में वृद्धि होगी। सुबह और देर रात तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *