छिंदवाड़ा: धर्मनगरी छोटी बाज़ार में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के परम मार्गदर्शक, श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 गरीबदास महाराज जी के अकस्मात देवलोक गमन का समाचार सामने आया। गुरुदेव के निधन से संपूर्ण क्षेत्र शोकाकुल है और हर वर्ग की आंखें नम हैं। इसी क्रम में आज छोटी बाज़ार की समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने एकत्र होकर गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में श्री रामलीला मंडल, श्री बड़ी माता मंदिर, सत्य धर्म मंडल, छोटी माता मंदिर, भुजालिया उत्सव समिति, चैतन्य नवयुवक मंडल, बालाजी सेवा समिति, चौबे बाबा भक्त परिवार सहित अनेक संस्थाएं शामिल रहीं। श्रद्धालुओं के लिए सदैव खुले रहते थे गुरुदेव के द्वार सभा के दौरान उपस्थितजनों ने गुरुदेव के साथ जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। विशेष रूप से श्री चौरागढ़ पंच कमेटी, श्री बड़ी माता राम मंदिर ट्रस्ट और छोटी बाज़ार की संस्थाओं ने बताया कि हर वर्ष त्रिशूल महादेव अर्पण के लिए चौरागढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं का महाराज जी आत्मीय स्वागत करते थे। बिना भोजन-प्रसादी कराए वे किसी भी श्रद्धालु को छिंदवाड़ा लौटने नहीं देते थे। उनकी यही सरलता, वात्सल्य और अपनत्व उन्हें सभी के हृदय के अत्यंत निकट बनाता था। मंत्रोच्चार के साथ दी गई श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। मंत्रोच्चार के बीच“श्री राम जय राम जय जय राम” और“ॐ शांति शांति शांति”के गूंजते उद्घोष के साथ गुरुदेव को नमन किया गया। गुरुदेव के आदर्शों पर चलने का संकल्प सभा में मौजूद सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गुरुदेव श्री के आदर्शों, मार्गदर्शन और सेवा भाव को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखेंगे। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक गण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप सेराजू चरणागर, सतीश दुबे लाल, कस्तूरचंद जैन, संतोष सोनी, अरविंद राजपूत, पं. नंदकिशोर शास्त्री, अशोक चौरसिया, राजेंद्र आचार्य, धर्मेंद्र चौरसिया, रोहित द्विवेदी, मिथलेश भारद्वाज, चंद्रभान सेंगर, टिंकू राय, राजेश चौरसिया, सचिन ताम्रकार, अनिल सोनी, राकेश चौरसिया, भोला सोनी, अखिलेश भारद्वाज, मनोज सोनी, सुरेन्द्र महाराज, अशोक जैन, जित्तू सोनी, सुभाष साहू, शेखर शर्मा, विक्कू विश्वकर्मा, गौरव चौरसिया, योगेश कराडे, सावन जैन, विनेश जैन, आशु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।


