ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर छात्र की मौत व दोस्त घायल

अंबिकापुर| शहर से लगे मनेंद्रगढ़ रोड में काली घाट के पास गुुरुवार देर शाम को हुए हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। बताया गया है कि मनेंद्रगढ़ रोड निवासी अर्जुन सिंह रावत 15 वर्ष पालीटेक्निक की पढ़ाई करता था। गुुुरुवार देर शाम को वह अपने साथी के साथ स्कूटी में कालीघाट तरफ से अंबिकापुर आ रहा था। इसी दौरान कालीघाट मोड़ के पास रेत से भरे मिनी ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सवार सड़क पर गिरे और गंभीर चोट आने से अर्जुन की मौत हो गई। उसके दोस्त को गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *