झाड़ियों की कटाई, तालाब पार और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई

भास्कर न्यूज | कलंगपुर राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने गांव के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान निस्तारी तालाब के पुरुष घाट एवं महिला घाट की कटीली झाड़ियों की कटाई, तालाब पार एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों के इस कार्य की ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिविर के द्वितीय पहर आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के गुर बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को पेन भेंट किए तथा भोजन व्यवस्था के लिए 3100 रुपए का सहयोग भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष हरदेव लाल सार्वा भी उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ की ओर से डीके साहू, यूके साहू, एचके साहू, एस. सिंगारे एवं वाईके साहू ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बातें बताईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता आरएन साहू, केएल कुर्रे, टी. मिश्रा, के. महेश्वरी तथा दल नायक नितिश कुमार साहू, मीडिया प्रभारी रौनक कुमार साहू सहित कुसुम साहू, सोनिया साहू, सोमराज साहू, नूपुर साहू, तेजस्वी साहू एवं सभी विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया शिविर के अंतर्गत रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कवि, साहित्यकार एवं गीतकार प्यारेलाल देशमुख, डिगेंद्र साहू, योगेश छत्तीसगढ़िया, डॉ. एसएल गंधर्व, श्रवण सोनी, केशव साहू, शिवकुमार अंगारे तथा राष्ट्रीय स्तर की नन्ही गायिका सुहानी साहू ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *