नकली यूरिया बेचते आरोपी गिरफ्तार, संचालक फरार

राजनांदगांव| चिचोला में जुम्मन ढाबा से नकली यूरिया बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालाकि जुम्मन ढाबा का संचालन मुख्य आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन फरार है। जिसकी पतासाजी जारी होने का दावा पुलिस ने किया है। चिचोला के जुम्मन ढाबा में गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले नकली यूरिया का जखीरा पकड़ा गया था। गुरुवार शाम अलग-अलग कंपनियों की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की थी। नकली यूरिया में ब्रांडेड कंपनी का लेबल लगाकर इसकी बिक्री की जा रही ​थी। मौके से 147 बाल्टियों में रखे करीब 3 हजार लीटर यूरिया जब्त किया गया था। पुलिस ने यूरिया बेच रहे आरोपी ईशु यादव को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी अतीक उर्फ जुम्मन फरार हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *