साथियों ने चिढ़ाया तो एकलव्य स्कूल में छात्रा ने पीया फिनाइल, इलाज जारी

राजनांदगांव| अंबागढ़ चौकी के एकलव्य स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की है। हालत बिगड़ते ही छात्रा को स्कूल से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। छात्रा का इलाज जारी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी मुताबिक छात्रा की उम्र 16 साल है। जो एकलव्य आवासीय स्कूल में पढ़ती है। जानकारी मुताबिक उसे कुछ सहपाठी ही चिढ़ा रहे थे, जिससे हतोत्साहित होकर उसने परिसर में रखे फिनाइल को पी लिया। कुछ देर में छात्रा को उल्टी हुई। वह बेसुध होने लगी। जिसे देखते उसे चौकी अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। छात्रा की स्थिति को खतरे से बाहर बताया गया है। इधर एकलव्य स्कूल में स्टूडेंट्स को रही दिक्कतों को लेकर भी कई शिकायतें सामने आ चुकी है। लेकिन स्कूल प्रबंधन व प्रशासन गंभीर नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *