हिमाचल के 4 लोगों की होशियारपुर सड़क हादसे में मौत:पांचवा घायल, दोस्त को छोड़ने अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे, पंजाब पनबस से टक्कर

पंजाब के होशियारपुर जिले में अड्डा दोसड़का के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, 46 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र देशराज, 38 वर्षीय ब्रिज कुमार पुत्र मोहिंदर कुमार और 45 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के चलेट गांव के रहने वाले थे। सभी लोग अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। अमित कुमार को अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान पकड़नी थी। ये लोग सुबह लगभग 4:30 गांव से अपनी आई-20 गाड़ी नंबर HP-72-B-6869 में निकले थे। पंजाब पनबस से आमने-सामने टक्कर होशियारपुर के अड्डा दोसड़का के पास उनकी कार की दसूहा की ओर से आ रही पंजाब पनबस से आमने-सामने टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटती ले गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय घनी धुंध छाई हुई थी। इसे हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इन नेताओं ने शोक जताया इस हादसे पर गगरेट के भाजपा नेता सुशील कालिया और गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। इन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायल अमित कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। होशियारपुर हादसे के PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *