लालसोट क्षेत्र के श्यामपुरा में शुक्रवार देर शाम एक योग प्रशिक्षक को कार ने कुचल दिया। हादसे में योग प्रशिक्षक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर झांपदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया- माधोपुरा निवासी दिलकुश शर्मा (33) झांपदा आयुर्वेदिक औषधालय में संविदा योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत था। वह श्यामपुरा में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार देर शाम वह पैदल जा रहा था, तभी कोटखावदा की ओर जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिलकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार छोड़कर भागा ड्राइवर टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। शनिवार सुबह लालसोट मॉर्च्युरी में मेडिकल टीम ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


