कांग्रेस नेता- उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के बीजेपी योजना लाई:डूडी बोले- सरकार ने गरीब और किसानों को कमजोर करने का सोच लिया

मनरेगा को लेकर कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत अजमेर प्रभारी चेतन ड्यूटी शनिवार को अजमेर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीब आदमी और किसानों को कमजोर करने का सोच लिया है। इसे लेकर यह योजना लाई गई है। इस मौके पर पूर्व RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल भी मौजूद रहे। अजमेर प्रभारी चेतन डूडी ने कहा- भाजपा की जब से सरकार बनी तब से वह ऐसे कानून-योजनाएं लाने में प्रयासरत है, जिससे गरीब और मजदूर की कमर टूट जाए। नरेगा में भी अब बदलाव किया गया है। सरकार की सिर्फ मंशा यही है कि गरीब आदमी का रोजगार छिन जाए। अधिकार में कटौती हो और लोगों को इतना पीड़ित कर दें की जो भी सड़कों पर आना चाह रहे थे उनको पीछे धकेल दिया जाए। डूडी ने कहा- मनरेगा को योजना का नाम देकर बदलाव किए जा रहे हैं। यह सिर्फ इसलिए किया जा रहा कि जो मजदूर था मनरेगा के तहत शहरों की तरफ पलायन रुक गया था और गांव में काम मिल रहा था उस पर फिर से बढ़ोतरी दे रहे हैं। इसका नतीजा भयावह होने वाला है आने वाले वक्त में और इसका कारण यही है कि बड़ी सिटी पर भारी वजन पड़ेगा। अगर पलायन बड़ा तो बड़े शहरों की कमर टूटेगी और गरीब आदमी को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ेगा। डूडी ने कहा- इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अपना डेवलपमेंट और विकास ग्राम पंचायत तय नहीं करेगा बल्कि दिल्ली में बैठे बाबू तय करेंगे जो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के चारों तरफ घूमते रहते हैं। सरकार ने गरीब आदमी को और ज्यादा कमजोर करने और किसानों को कमजोर करने का सोच लिया है। सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून लाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर विरोध कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि इसका विरोध भी हो रहा है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त आक्रोश और विरोध है। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गरीब लोग भी इसे जुड़ेंगे। इसे लेकर जो मुख्यमंत्री को आभार जताया जा रहा है वह सिर्फ बीजेपी द्वारा प्रायोजित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *