भोपाल में दिगंबर जैन समाज का चुनाव 11 जनवरी को:पंकज जैन ‘सुपारी’ और आलोक जैन ‘पंचरत्न’ के बीच मुकाबला

भोपाल में दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के चुनाव रविवार, 11 जनवरी 2026 को होंगे। चुनाव को लेकर समाज में खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि रात 10 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन एवं प्रमोद जैन हिमांशु के समर्थन से पंकज जैन ‘सुपारी’ और आलोक जैन ‘पंचरत्न’ आमने-सामने हैं। दोनों ही प्रत्याशी समाज के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने-अपने दृष्टिकोण के साथ मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं। चुनाव के सुचारु संचालन हेतु विनोद एमपीटी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनके निर्देशन में समस्त चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। शहर में चार मतदान केंद्र इस चुनाव में समाज के लगभग साढ़े छह हजार पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिगंबर जैन समाज के इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है। दोनों प्रत्याशी समाज की एकता, विकास और सशक्त भविष्य को लेकर अपने-अपने विजन के साथ समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। न्यूज स्रोत- एडवोकेट शुभम जैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *