अवैध खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा:LNT मशीन छुड़ाकर ले गए आरोपी, जान से मारने की भी दी धमकी

भरतपुर की रुदावल थाना पुलिस की अवैध खनन माफियाओं ने पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस की टीम से LNT मशीन छुड़ाकर ले गए। पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए गई है। पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के बाद अवैध खनन माफिया फरार हो गए। हमलावरों में 13 लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जिनकी तलाश जारी है। चुरारी डांग गांव में कर रहे थे अवैध खनन ASI भरत लाल ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि वह थाने के जाब्ते के साथ इलाके में गश्त करने को रवाना हुए। कल शाम करीब 5 बजे वह जाब्ते के साथ वह डुमरिया गांव पहुंचे। जाब्ते में से एक टीम को चुरारी डांग इलाके में अवैध खनन की कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद ASI गश्त करते हुए थाने आ गए। तभी अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए रवाना की गई टीम ने सूचना दी कि चुरारी डांग के पहाड़ों में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस से LNT मशीन छुड़ाई टीम ने खनन के उपयोग में ली गई LNT मशीन को कब्जे में ले लिया है लेकिन, अवैध खनन माफियाओं ने अपने साथियों को बुलाकार पुलिस की टीम को घेर लिया है। तभी एक ASI भरत लाल टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। तब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ लोग यहां अवैध खनन कर रहे थे। मौके पर पहुंची टीम ने LNT मशीन की कब्जे में लिया। जिसके बाद अवैध खनन माफियाओं ने अपने साथियों को बुलाया और पुलिसकर्मियों ने LNT मशीन भी छुड़ाकर ले गए। 13 लोगों की हुई शिनाख्त पुलिसकर्मियों ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के साथियों ने उनसे मारपीट भी कि साथ ही राजकार्य में बाधा पहुंचाई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, श्याम सिंह, रामरूप, विजय सिंह, रामजीत, भोलू, सचिन, सौरभ, भप्पे, हरवीर, धारा सिंह, प्रेम सिंह सहित 5 से 6 लोगों के रूप में पहचान हुई है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *