छिंदवाड़ा में मवेशी चराने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:खेत में घुसने पर कुल्हाड़ी-डंडों से पीटा; 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव स्थित ग्राम टाटरवाड़ा में गेहूं के खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। सोमा टेकड़ी के पास हुई इस घटना में आरोपियों ने 65 वर्षीय लखनलाल यादवशी पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि गेहूं के खेत में मवेशी चराने की बात पर आरोपियों से विवाद हुआ था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लखनलाल पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि परिजन बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत अस्पताल लाने के दौरान ही हो चुकी थी। पुलिस ने शुरुआत में मर्ग क्रमांक 1/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
मृतक के पुत्र की रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *