शाजापुर के मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में कल रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी की ओर से नियोजित रखरखाव कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 33 केवी मोहन बड़ोदिया फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कई 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित इस शटडाउन से 33/11 केवी मोहन बड़ोदिया उपकेंद्र से संचालित होने वाले कई 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इनमें 11 केवी मोहन बड़ोदिया टीएचक्यू (घरेलू) फीडर के साथ-साथ करजु, सिमरोल, चौमा, देहरीपाल, मोहना, खोरिया और मताना सिंचाई फीडर शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को परेशानी होगी। मेंटेनेंस की वजह से बंद रहेगी सप्लाई विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि यह शटडाउन विभागीय आवश्यकताओं के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की स्थिति के अनुसार निर्धारित समय में कमी या बढ़ोतरी संभव है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें और सहयोग करें।


